High quality backlink कैसे बनाएं
बैकलिंक क्या है ?
Backlink के प्रकार
Nofollow backlink
Dofollow backlink
High quality backlink क्यों आवश्यक है
दोस्तों, सर्च इंजन परिणामों को दिखाने के लिए उस कीवर्ड से संबंधित कई कारकों का उपयोग करता है । सर्च इंजन यह देखता है कि वह कीवर्ड किन-किन वेबसाइटों पर है । किस वेबसाइट को पहले पेज पर प्राथमिकता देनी है इसके लिए गूगल उन वेबसाइटों के बैकलिंक, Domain authority व Content quality को चैक करता है । उसी के आधार पर उनकी रैंकिंग की गणना करता है तथा सूचीबद्ध तरीके से परिणाम दिखाता है । इसके आलावा बैकलिंक आपकी Domain authority को improve करती हैं ।
High quality backlink कैसे बनाएं
बैकलिंक बनाने के कई तरीके हैं जिनमें से दो तरीके प्रमुख हैं - पहला Guest post लिखना तथा दूसरा comment करना ।
Guest post द्वारा backlink- दोस्तों इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी वेबसाइट व ब्लॉग हैं जो अपने लिए गेस्ट पोस्ट लिखवाती हैं । हालांकि ये ब्लॉग आपको किसी प्रकार का भुगतान नहीं करते हैं लेकिन आप उस आर्टिकल में अपने पेज का लिंक जरूर दे सकते हैं जिसे वे आसानी से एप्रूव कर देते हैं । आर्टिकल पब्लिश होते ही आपको एक high quality backlink मिल जाती है । चूंकि इन पॉपुलर ब्लॉग्स के हजारों-लाखों फॉलोवर्स होते हैं । जैसे ही आपका आर्टिकल पब्लिश होता है तो उस आर्टिकल को पढ़ने के लिए ये फॉलोवर्स उस पेज पर विजिट करते हैं । उस आर्टिकल को पढ़ते हुए ये उसेर्स आपके लिंक के जरिये आपकी वेबसाइट पर भी आ जाते हैं । इस प्रकार यहाँ आपको दो प्रकार से फायदा होता है पहला Guest post लिखने के बदले Blog owner आपको एक Dofollow बैकलिंक देता है, दूसरा उस ब्लॉग के विजिटर भी आपके ब्लॉग या वेबसाइट पर आ जाते हैं ।
Comment द्वारा backlink- दोस्तों किसी भी अच्छे व पॉपुलर ब्लॉग के आर्टिकल पर कमेंट करके भी एक high quality backlink बनाई जा सकती है । दोस्तों आप उस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें तथा उसी आर्टिकल से संबंधित कमेंट करें, जैसे- वह आर्टिकल आपको कैसा लगा, उसमें क्या जानकारी थी या उस जानकारी से आप क्या लाभ ले सकते हैं आदि । जब भी पेज का author आपके कमेंट को पढ़ेगा तो यदि वह आपके कमेंट से संतुष्ट होगा तो वह आपका कमेंट अपनी पोस्ट के नीचे पब्लिश कर देगा । इससे आपको एक High quality backlink मिल जाएगी ।
हालांकि कमेंट बैकलिंक इतना महत्व नहीं रखती है लेकिन जैसा मैंने शुरू में बताया, google search results दिखाने के लिए कई कारकों का उपयोग करता है । गूगल आपके ब्लॉग या लिंक पर जब किसी पॉपुलर ब्लॉग का refrence देखता है तो वह अन्य किसी ब्लॉग के मुकाबले आपके ब्लॉग को Priority देगा तथा Search results में आपका ब्लॉग दिखायेगा ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें